Thursday, July 29, 2010

तल्लाफुज़ ना था साफ़...

तल्लाफुज़ ना था साफ़, होंठ भी कप-कापते थे,
उनसे मोहोब्बत के इसहार में, हम खुद ही घुटते जाते थे,
एक रोज़ सोचा, कर देंगे, उनसे हाल-इ-दिल बयान,
पर सामने उनको पा कर, होंठ खुद-बी-खुद सिल जाते थे...
हिम्मत करके सोचा, कर देंगे इसहार-इ-दिल,
दिल को समझाया, ना तड़पने देंगे तुझको एक पल भी,
जब सामने उनके जा कर, हुए खड़े हम यूँ इस कदर,
शोख नज़रों से वो जो मुस्कुराये, देख नज़रों को, हम सब भूल जाते थे...

Saturday, July 3, 2010

कोई तो आ कर लफ्ज़ लिखे...

कोई तो आ कर लफ्ज़ लिखे, कोई तो कुछ गुलज़ार करे,
हम तो बस प्यार के भूखे है, कोई लफ़्ज़ों की बोछार करे,
न लिखे हाजार, बस चार लिखे,
कुछ मीठा, खट्टा प्यार लिखे,
हम तो बस प्यार के भूखे है, कोई लफ़्ज़ों की बोछार करे...

आज पुरानी यादों ने...

आज पुरानी यादों को, जिंदा मैंने कर दिया,
जागती आँखों देखा जिनको, उनको सपना कर दिया,
याद पुरानी ताज़ा थी, ज़ख्मो में बेहाल सी,
छु के अपने ज़ख्मो को, उनको जिंदा कर दिया
दर्द से सहमा बैठा था, यादों ने झकझोर दिया,
शब्द का मिलना मुश्किल था, आंशुओ को बटोर लिया,
भीग कर मनं को दर्द दिया, अश्को ने मुह मोड़ लिया,
आज पुरानी यादों ने, मुझसे रिश्ता तोड़ दिया...

याद तो फिर भी ताज़ा थी, कल की बातों के जैसे,
रोज़ सवेरे लगता था, एक नयी सुबह हो ये जैसे,
रात भिगोके मनं मेरा, मुझसे रिश्ता जोड़ लिया,
आज पुरानी यादों ने, मुझसे रिश्ता तोड़ दिया...

Tuesday, June 15, 2010

आज खुद को मोड़ पर...

आज खुद को मोड़ पर, फिर अकेला पाया है,
राह उलझी सी हुई है, दिल मेरा घबराया है,
चार दिन जीवन के गुज़रे, थे सवेरे कल मेरे,
महका आलम, था सवेरे, जीवन बगिया में मेरे,
महके फूलों का शामियाना, सज रहा था बाग़ में,
मैं निहारे देखता था, एक नए अंदाज़ में,
अब नदारात है वहां से, बगिया, महका वो आलम,
बंज़रों सी पड़ी है, सूखी धरती साफ़ सी,
मिटटी की परत सी, जर-जर मेरी काया है,
राह उलझी सी हुई है, दिल मेरा घबराया है,
आज खुद को मोड़ पर, फिर अकेला पाया है...

Friday, June 11, 2010

डर से सहमा...

डर से सहमा जकड़ा मैंने, आज खुद को पाया है,
दिल धड़कता तेज़, रगों में डर का साया है,
धडकनों की रफ़्तार तेज़, दिल में हलचलें भी तेज़ है,
किस से डर लगता है, ये तो लगता अपना साया है...
सुबह जागे थे सवेरे, मुस्कुराते से हुए,
मासूम सा था चेहरा, साथ मुस्कान के मेरे,
जाने ज़िन्दगी के मन में आज, क्या नयी हलचल मची
डर से सहमा जकड़ा मैंने, आज खुद को पाया है...

Tuesday, June 1, 2010

जाने ज़िन्दगी...

जाने ज़िन्दगी के कौन से मोड़ पर, आ खड़ा हूँ मैं,
लगता है राह-इ-मंजिल, सब छोड़ चला हूँ मैं,
दूर अन्धकार में, बूँद सी रौशनी की लौ तिमतिमती है,
रास्ता लगता है मुश्किल, इसलिए छोड़ चला हूँ मैं,
पर न जाने कौनसी बात, अन्दर ही अन्दर कचोटती है मुझे,
डर लगता है अब, काँटों पर चलने में,
इसलिए राह-इ-मुश्किल सब छोड़ चला हूँ मैं...

लिखने से कभी किसी ने, न पेट मेरा भर दिया...

ज़िन्दगी की चाह ने, ज़िन्दगी से दूर कर दिया,
लिखने की चाह ने, दुनिया से मसरूफ कर दिया,
न लिखता अगर तो क्या करता, सोचा करता हूँ रात दिन,
लिखने से कभी किसी ने, न पेट मेरा भर दिया,
तारीफ़ बा-मुस्तेद मिली हर दरवाजे मुझे,
पर रोटी की भूख ने, बे-हाल मुझको कर दिया,
न लिखता अगर तो क्या करता, सोचा करता हूँ रात दिन,
लिखने से कभी किसी ने, न पेट मेरा भर दिया...